गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिल्ली में प्रवेश करने से पहले की जा रही जांच

Oct 10, 2026 - 14:36
0 2
गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिल्ली में प्रवेश करने से पहले की जा रही जांच
Tight security arrangements in Ghaziabad and Noida

गाजियाबाद। जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली में प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच की जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, "कल से ही हमारी ओर से चेकिंग की जा रही है और आज भी 100 के ऊपर सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी है। इस दौरान हमारी ओर से ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले। किसी को कोई असुविधा न हो। इनपुट के आधार पर चेकिंग की जा रही है। आवश्यकता बढ़ने पर जवानों की संख्या में हम बढ़ोतरी भी कर सकते हैं।"

त्योहार और सुरक्षा व्यवस्था के तहत चौकसी

शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने कहा, "आज दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था। जैसा कि आप देख सकते हैं, त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और कई त्योहार आने वाले हैं। सीनियर अधिकारियों के आदेश पर, सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए बैरियर और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। हम लोगों की ओर से आगे भी सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा।"

होटलों और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया, "दिल्ली पुलिस से हम लोग समन्वय बनाए हुए हैं। इनपुट के आधार पर जो भी जानकारी है, हम लोगों की ओर से एक दूसरे के साथ साझा किया जा रहा है। ओयो होटल में चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर मूवमेंट किया जा रहा है। सड़क पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।"

नोएडा में बीएनएसएस धारा 163 लागू

नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर आईएएनएस से कहा, "जिले में बीएनएसएस की 163 धारा लागू की गई है। शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। पूरे जिलें में धारा 163 को लागू कराने के लिए निगरानी की जा रही है।"

शाहदरा और बॉर्डर पिकेट्स पर अलर्ट

दिल्ली के शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है। खास तौर पर, हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं। इनमें सबसे अहम अप्सरा बॉर्डर पिकेट है, जहां हम अभी मौजूद हैं। हमने यहां जरूरी स्टाफ तैनात किया है, जिसमें हमारे लोकल स्टाफ, ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ तालमेल बिठाकर ट्रैफिक पुलिस के लोग और अतिरिक्त फोर्स शामिल हैं।"

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User