हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटने से चार युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aug 31, 2026 - 11:11
Updated: 1 month ago
0 9
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर थार पलटने से चार युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार अचानक पलट गई। थार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायल युवकों को सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है। वहीं, 17 वर्षीय किशोर का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात बहाल करा दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। अचानक वाहन डगमगाया और देखते ही देखते बेकाबू होकर पलट गया। थार करीब 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और वहां जा रही एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस हादसे में मृत लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User