पीवीवीएनएल एमडी ने अमरोहा में जोया स्टोर व बिजलीघर का किया औचक निरीक्षण

Nov 21, 2026 - 22:11
Updated: 5 days ago
0 79
पीवीवीएनएल एमडी ने अमरोहा में जोया स्टोर व बिजलीघर का किया औचक निरीक्षण
  • स्टोर सामग्री के प्राथमिकतापूर्ण उपयोग और रख-रखाव के दिए निर्देश।

विवेक कुमार, नॉकआउट न्यूज़ मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को अमरोहा जिले के जोया स्थित विभागीय स्टोर और बिजलीघर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें सामग्री की उपलब्धता, गुणवत्ता, निर्गमन प्रकिया, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की बारीकी से समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्टोर सामग्री प्रबंधन का भौतिक सत्यापन 



प्रबन्ध निदेशक ने विभागीय स्टोर में उपलब्ध उपकरणों, विद्युत सामग्री और अन्य संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपलब्ध सामग्री का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और बिना आवश्यकता नई सामग्री खरीदने के बजाए पहले से ही मौजूद स्टॉक का उपयोग व उसकी गुणवत्ता की जाँच सुनिश्चित की जाए।

 निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि सामग्री कैसे प्राप्त होती है उसकी टैस्टिंग कैसे की जाती है और किस प्रकार से जारी की जाती है। स्टोर विंग की कार्यप्रणाली व सामग्री निर्गमन प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए, जेई स्तर पर फोन नम्बर व ओटीपी के माध्यम से सामग्री रिलीज करने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।



प्रबन्ध निदेशक ने स्टोर और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यप्रणाली, निजी नलकूप एवं बिजनेस प्लास के अन्तर्गत विद्युत सामग्री निर्गमन की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन अपने सामने करवाकर, चैक किया और विद्युत सामग्री की व्यवस्था एवं अभिलेखों का भी मिलान और अवलोकन किया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा भंडार केन्द्र के अन्तर्गत कृत कार्यवाही एवं व्यवस्था की प्रशंसा भी की गई।

साफ-सफाई व विद्युत उपकरणों की नियमित जॉच के निर्देश


स्टोर के निरीक्षण के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक जोया बिजलीघर पहुँचे वहाँ उन्होनें साफ-सफाई की स्थिति और रिकार्ड मेनटेन करने की प्रक्रिया को देखा, और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियाँ और देख-भाल की व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

उन्होनें अधिकारियों को सचेत किया कि पावर ट्रांसफार्मर का नियमित रख-रखाव किया जाए तथा फ्यूज सैट और सिलिका जैल आदि की नियमित जाँच की जाए। 



इस अवसर पर राजीव कुमार अधीक्षण अभियन्ता अमरोहा, अधिशासी अभियन्ता, शिवनाथ शर्मा सहायक अभियन्ता भंडार जोया, भवुंन प्रकाश गौतम भंडार अधीक्षक जोया, एसडीओ अमरोहा प्रथम, अवर अभियन्ता सहित स्टोर इन्चार्ज व विभागीय कर्मचारी / अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User