अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई; मुख्यमंत्री ने जताया आभार, बोले- 'मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सीमावर्ती राज्य के सर्वांगीण विकास और जनसेवा में मुख्यमंत्री के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। जानिए इस शुभकामना संवाद और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

Aug 21, 2026 - 11:44
0 0
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई; मुख्यमंत्री ने जताया आभार, बोले- 'मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद'

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है। उनका जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था। इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उनको बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। वे कई ऐसी पहलों में सबसे आगे हैं जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा के लिए लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।"

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी शुभकामनाओं, स्नेहपूर्ण शब्दों और आशीर्वाद के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका समर्थन और प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है और अरुणाचल प्रदेश की जनता की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करते रहने के मेरे संकल्प को और मजबूत करता है।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला साल अच्छी सेहत और समृद्धि से भरा हो।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश प्रगति और विकास का नया इतिहास रचे, मेरी शुभकामनाएं!"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं!"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य शांति, प्रगति और सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'X' पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करें ताकि आप अरुणाचल प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही मंगलकामना है। प्रभु गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।"


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User