Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी- 'जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं'

Jul 20, 2026 - 11:07
0 9
Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी- 'जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं'
Parliament Monsoon Session

नई दिल्ली: आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया हैं, 13 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार 7 बिल लाएगी। पीएम मोदी ने कहा "मेरा मानना ​​है कि जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं होती। अगर आपके तर्क और तथ्य मजबूत हैं, तो आवाज ऊंची करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी। हर आवाज को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए। संसद की यही भूमिका है। मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।"

बता दें, कि संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। सबसे बड़ा सस्पेंस परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर है। बदले राजनीतिक समीकरणों और लोकसभा के नए नंबर गेम ने सरकार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं सर्वदलीय बैठक में TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष के वॉकआउट ने सत्र शुरू होने से पहले ही सियासी तापमान बढ़ा दिया है। 

कौन-कौन से बिल आएंगे?: 13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पेश होगा। मॉनसून सत्र के दौरान जो बिल पेश होंगे उनमें शामिल हैं-:

    - इनकम टैक्स संशोधन बिल
    - सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
    - जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
    - राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
    - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
    - विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
    - विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 

भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा- पीएम मोदी

संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "पश्चिम एशिया के युद्ध के कारण भारत जैसे देश जो एनर्जी के लिए औरों पर डिपेंडेंट हैं, उनके लिए ये एक बहुत बड़ा संकट का कारण रहा। पेट्रोल, डीजल, LPG, फ़र्टिलाइज़र जैसे हर क्षेत्र में अनेक बाधाएं और संकट आए। उसके बावजूद भी भारत 7.7% के growth से दुनिया की मेजर इकॉनमी में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश रहा। ये भारत के सामर्थ्य का परिचायक रहा है।"

पिछला एक महीना देश के लिए गर्व से भरा हुआ- पीएम मोदी

पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा था। और परसो ही भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है। ये संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश है। और बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं।

पीएम मोदी ने किया हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा- "पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया। अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है। लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है।"

जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- "मेरा मानना ​​है कि जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं होती। अगर आपके तर्क और तथ्य मजबूत हैं, तो आवाज ऊंची करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी। हर आवाज को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए। संसद की यही भूमिका है। मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।"

भारत Reform express पर सवार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- "आज भारत Reform express पर सवार होकर चल पड़ा है। उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User