दिल्ली में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च: 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Oct 12, 2026 - 10:37
0 4
दिल्ली में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च: 6 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रैफिक डायवर्ट
Delhi 6 metro stations closed

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाले जाने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता भी संसद मार्ग थाने पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीख मांगने वाले हैं। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा कारणों के चलते 6 प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड स्टेशनों के एंट्री व एग्जिट गेट बंद रहेंगे। इनके अलावा नेटवर्क के बाकी सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

विपक्षी दलों के मार्च और प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में आवाजाही काफी प्रभावित रह सकती है, जिसके चलते सुबह 6 बजे से आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार, शंकर रोड-वंदे मातरम् टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, डब्ल्यू-पॉइंट, ए-पॉइंट, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक और कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल से जुड़े मार्गों पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

प्रभावित रहने वाले अन्य प्रमुख चौराहे

ट्रैफिक पुलिस ने भैरों रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुम्बद, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल, सरदार पटेल मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग और रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग को भी संभावित प्रभावित इलाकों में शामिल किया है।

इसके अलावा लुटियंस दिल्ली के प्रमुख केंद्रों जैसे अशोका रोड, विंडसर प्लेस, टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ, रेल भवन, संसद मार्ग, गोल डाक खाना, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल के आसपास भी वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:  सीजेपी प्रदर्शन: अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

यात्रियों और मुसाफिरों के लिए सलाह

पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि वे अपने गंतव्य के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। विशेष रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन, आईएसबीटी बस अड्डों और आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाने की हिदायत दी गई है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User