रायबरेली में बेलगाम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना अखिलेश के लिए घातक साबित होगा: ओपी राजभर

Sep 24, 2026 - 15:26
0 4
रायबरेली में बेलगाम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना अखिलेश के लिए घातक साबित होगा: ओपी राजभर

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और पीडीए रथ यात्रा की आलोचना की।

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव रायबरेली इसलिए जा रहे हैं क्योंकि वहां उनके जिलाध्यक्ष ने सीओ को चूड़ियां पहनने को कहा था और उन पर हमला करने को तैयार हो गए थे। राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव रायबरेली इसलिए जा रहे हैं क्योंकि वह कांग्रेस का गढ़ नहीं है। रायबरेली में सपा के जिला अध्यक्ष ने वहां के सीओ को चूड़ियां पहनने को कहा था। वह सीओ पर हमला करने को तैयार हो गए थे, इसलिए अखिलेश अपने लोगों का हौसला बढ़ाने और अपने बेलगाम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए रायबरेली जा रहे हैं, और यही बात उनके लिए घातक साबित होगी।"

उन्होंने कहा कि सपा नेता अभी से भाषण दे रहे हैं कि जिस दिन सपा आ जाएगी, उस दिन सवर्णों का पता नहीं चलेगा। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के 'विजयी भव:' वाले पोस्टर पर कसा तंज

अखिलेश यादव के 'विजयी भव:' वाले पोस्टर पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा, "कुछ दिन में पोस्टर पर विनाश भव: लिख जाएगा। अखिलेश यादव को जानकारी होनी चाहिए कि हनुमान भगवान राम के भक्त थे। लेकिन अखिलेश आज तक अयोध्या दर्शन करने नहीं गए।"

राजभर ने सपा के एक कार्यक्रम में नेताओं के बैठने की व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "लोग मंच पर आजम खान के कुत्ते से हाथ मिलाकर खुश होते थे। अब आप ही बताइए, उन्हें कुत्ते से हाथ मिलाकर इतनी खुशी होती थी। कुत्ता मंच पर बैठता था। शिवपाल कहते थे कि राजभर और निषाद छोटे लोग हैं। अब वे सांसद बन गए हैं; ये दोनों सांसद, जिन्हें छोटा कहा जाता था, अब नीचे बैठे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मंच पर सैफई के शिवपाल और उनकी टीम पहुंची थी, उस इलाके के दो-दो सांसद जमीन पर कुर्सी पर बैठे थे, भीड़ में। इससे बड़ा प्रमाण क्या दिया जा सकता है?"

सपा में पिछड़ों और दलितों का सम्मान नहीं: ओपी राजभर

ओपी राजभर ने कहा कि सपा में पिछड़ों और दलितों का सम्मान नहीं है। जो लोग खुद को छोटा कहते थे, आज सांसद बनकर भी उन्हें नीचे बैठाया जा रहा है। यही सपा की असली पीडीए की हकीकत है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User