पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा

Jul 09, 2026 - 18:26
0 2
पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन सारनाथ शाखा की हुई बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई।
इस बैठक का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता के सामूहिक गान के साथ हुआ। बैठक में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए ई पास के संबंध में एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों को जानकारी दी गई। एसोसिएशन के शाखा मंत्री दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में रामेश्वर प्रसाद,असित कुमार मुखर्जी, अशोक कुमार पाठक, राजीव जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव और चंद्रमा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User