नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिली मेट्रो की सौगात, 5 नए स्टेशन बनेंगे

Nov 11, 2026 - 16:56
Updated: 5 days ago
0 10
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मिली मेट्रो की सौगात, 5 नए स्टेशन बनेंगे

नोएडा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब मेट्रो नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक जाएगी। इस नए कॉरिडोर की लंबाई 8.449 किलोमीटर होगी और इसमें 5 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।

इन 5 स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो

नए कॉरिडोर में ये स्टेशन शामिल होंगे:

नोएडा सेक्टर-51

नोएडा सेक्टर-70

नोएडा सेक्टर-122

नोएडा सेक्टर-123

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4

ब्लू लाइन मेट्रो से भी मिलेगी कनेक्टिविटी

इस प्रोजेक्ट से यात्रियों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने में आसानी होगी। नोएडा सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन मेट्रो से इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

नई मेट्रो लाइन से गौर सिटी मॉल, ब्लू सफायर मॉल और एंथ्यूरियम मॉल जैसे कमर्शियल इलाकों तक पहुंचना आसान होगा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टीसीएल और कई ऑफिसों में काम करने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस रूट से स्कूल, अस्पताल और आसपास की आवासीय सोसायटियों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का होगा विस्तार

इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क हो जाएगा। इससे शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।इससे पहले बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक नए मेट्रो कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User