बागपत में दुकान-मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत, दो लोग झुलसे

Oct 08, 2026 - 14:13
0 10
बागपत में दुकान-मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत, दो लोग झुलसे

बागपत। उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में गुरुवार को दुकान और मकान में आग लगने के बाद एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए भेजा गया। फिलहाल, बागपत पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आग की चपेट; घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर एक के बाद एक करके हुए ब्लास्ट 

यह घटना बागपत जनपद के खेकडा क्षेत्र में मुबारकपुर रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दो मंजिला मकान था, जिसमें संभावित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग ने जल्द ही पुरे मकान को चपेट में ले लिया था। इस दौरान, घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर भी एक के बाद एक करके ब्लास्ट हो गया। इससे आग और तेजी से मकान में फैल गई।

चारों तरफ मची अफरातफरी 

मकान में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज किए।

दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 8.11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक दुकान में आग लगी हुई है। इसके बाद दो गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि आग बहुत ज्यादा फैली हुई है। इसके बाद दमकल की तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। कुल 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ, उपजिलाधिकारी, एडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया। सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी थी। दो लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिन्हें एक व्यक्ति को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User