देश को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग : सोनिया गाँधी 

Nov 07, 2026 - 15:49
Updated: 5 days ago
0 6
देश को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग : सोनिया गाँधी 
सोनिया गांधी

नई दिल्ली। ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’, ये सोनिया गांधी की उस नई किताब का नाम है, जिसमें उन्होंने पहली बार निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और भारतीय राजनीति के सफर पर खुलकर बात की है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च हो रही है।

सोनिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि इटली से भारत आने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली और इंदिरा-राजीव गांधी से उन्होंने क्या सीखा। सोनिया ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने, इमरजेंसी, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और भाजपा-आरएसएस की राजनीति पर भी अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि देश के लोग सुशासन की वापसी का स्वागत करेंगे। भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग है। राजीव से मुलाकात और उसके 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस पहले जितना हंसती नहीं हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User