बारिश में भी नहीं थमा राष्ट्रभक्ति का जोश, क्रांतिकारी मेरठ से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Aug 13, 2026 - 22:31
0 2
बारिश में भी नहीं थमा राष्ट्रभक्ति का जोश, क्रांतिकारी मेरठ से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

- मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया नेतृत्व, हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा.

मेरठ। 1857 की क्रांति की धरती मेरठ में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी महानगर मेरठ की ओर से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बारिश भी देशभक्ति के उत्साह को नहीं रोक सकी। प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक बारिश के बीच भी यात्रा में शामिल हुए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि तिरंगा देश के वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। यह भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतिनिधित्व करता है।

राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मविश्वास और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी में देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ ने भी यही संदेश दिया कि राष्ट्रभक्ति के संकल्प के आगे मौसम की चुनौती भी छोटी है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज सहित हजारों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User