मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा- हर फरियादी की सुनी जाए शिकायत

Meerut new SSP BBGTS Murthy

Aug 24, 2026 - 15:50
Updated: 1 day ago
0 6
मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा- हर फरियादी की सुनी जाए शिकायत
मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता
  • एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता.

मेरठ। मेरठ के नए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अधीनस्थों के साथ परिचय मीटिंग कर उन्हें अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है। इसलिए इसे बरकरार रखें। हर थानेदार का फोकस जनता की समस्याओं के निस्तारण पर होना चाहिए। कुछ थानों से आ रही अधिक शिकायतों को लेकर भी उन्होंने सवाल जवाब किए।

मेरठ की जिम्मेदारी बीबी जीटीएस मूर्ति को दी गई है। वह यूपी कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं जिनकी गिनती ईमानदार और तेज तर्रार अफसरों में होती है। रविवार शाम को उन्होंने सभी एसपी, डिप्टी एसपी, एसएचओ और थानाध्यक्षों के साथ परिचय बैठक करते हुए जिले की व्यवस्था को समझने का काम किया।

हर फरियादी की सुनी जाए शिकायत: एसएसपी

एसएसपी ने कहा- खाकी की पहचान अनुशासन है, इसलिए इसे बिगड़ने ना दें। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियां को पूर्ण ईमानदारी से निभाए और जनसुनवाई करें। ऐसी व्यवस्था तैयार कर ले ताकि किसी फरियादी को बड़े अफसर के पास न जाना पड़े। महिला और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर एसएसपी गंभीर दिखाई दिए।

मेरठ के नए एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सामाजिक सुरक्षा का भी दायित्व संभालना है। इस कारण पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मजबूत रखना है। थाने में तैनात प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना है।

मेरठ का चार्ज संभालते ही नए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने जनसुनवाई शुरू की है। बैठक के दौरान जनसुनवाई का मुद्दा भी गरम रहा। लोहिया नगर और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायत आने पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User