मेरठ में किसान नेता से मारपीट मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सस्पेंड
मेरठ: किसान नेता से मारपीट मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। मेरठ के नए कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही यह बड़ा एक्शन लिया है। पहले दिन उन्होंने सिविल लाइन थाने के 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इसमें इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ भी शामिल रहे। लेकिन, रविवार को अखिलेश गौड़ को सस्पेंड कर दिया गया है।
सपा नेताओं ने की एक्शन की मांग, पूरे मामले में एसएसपी से मिले थे सपा विधायक अतुल प्रधान

विधायक अतुल प्रधान समेत अन्य भाकियू नेता एसएसपी, मारपीट में शामिल अन्य आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग कर रहे थे। SSP आफिस की ओर से जारी प्रेसनोट में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलंबित करने की बात कही गई है।

किसान संगठनों ने की पैदल मार्च की घोषणा किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को थर्ड डिग्री देने और SSP दफ्तर में बुरी तरह मारपीट करने के मामले में अब किसान संगठन भी सामने आ गए हैं। उधर गुर्जर महासंघ भी विरोध पर उतर आया है। इस पूरे मामले में सोमवार को किसान संगठनों द्वारा पैदल मार्च की घोषणा की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)