मेरठ: महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड में बच्चों ने किया श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन

Oct 11, 2026 - 18:05
Updated: 2 days ago
0 34
मेरठ: महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड में बच्चों ने किया श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन

नॉकआउट न्यूज मेरठ। महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड में बच्चों ने श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया। प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित होने वाले बच्चों के अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम की श्रृंखला में आज भी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह एवं भक्ति के साथ भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक एवं पूजन किया। इस दौरान बच्चों ने जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं, संस्कारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही धार्मिक संस्कारों का विकास करना, जैन धर्म की परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें अहिंसा, सत्य, संयम और सदाचार जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करना है।

मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होने के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता की भावना भी विकसित होती है।

कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग संजय जैन, विपिन जैन, विकास जैन, पूनम जैन, कंचन जैन, अर्चना जैन, शरद जैन एवं बच्चों में गर्वित परिधि मानित अश्विनी आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User