चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 38 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Nov 14, 2026 - 12:02
Updated: 5 days ago
0 5
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 38 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार देर रात 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस फेरबदल में सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत 5 जिलों को नए जिलाधिकारी डीएम मिले हैं। इसके अलावा कई नगर आयुक्तों और मुख्य विकास अधिकारियों सीडीओ की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

चुनाव आयोग के निर्देश पर हुआ तबादला

भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर को अधिकारियों के तबादले को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत 31 मई 2027 तक किसी जिले में 3 साल की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों का तबादला करने को कहा गया था। आयोग ने 30 नवंबर तक इस संबंध में मुख्य सचिव से रिपोर्ट भी मांगी थी। इसी के बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

इन 5 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

सरकार ने सीतापुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में नए DM नियुक्त किए हैं।

सीतापुर: प्रथमेश कुमार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है।

महराजगंज: शिवशरणप्पा को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिद्धार्थनगर: गौरव सिंह सोगरवाल को जिलाधिकारी बनाया गया है।

बिजनौर: जोगिन्दर सिंह को नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर: सुनील कुमार सिंह को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास और बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।

गाजियाबाद और वाराणसी के नगर आयुक्त भी बदले

इस फेरबदल में गाजियाबाद और वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यमुना प्राधिकरण और अयोध्या में भी बदलाव

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण येडिया में संजय कुमार मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अयोध्या के सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह को भी यमुना प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह राजेश कुमार को अयोध्या का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

पहले भी हुए थे आईएएस अधिकारियों के तबादले

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में भी 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब 38 अधिकारियों के नए तबादलों को विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User