अमेरिका में चार घंटे तक ठप रहने के बाद हवाई उड़ानों पर लगी रोक हटी

Nov 14, 2026 - 12:12
Updated: 5 days ago
0 9
अमेरिका में चार घंटे तक ठप रहने के बाद हवाई उड़ानों पर लगी रोक हटी
हवाई उड़ान

वाशिंगटन, डी.सी.। संयुक्त राज्य अमेरिका में क़रीब चार घंटे तक विमान सेवाएं ठप रहने के बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई है। व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि लाखों अमेरिकियों को प्रभावित करने वाली उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है। 

हालांकि, परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि उड़ानों पर रोक के कारण अन्य उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है और आने वाले कई दिनों तक समस्याएं जारी रह सकती हैं। सिस्टम दोबारा पूरी तरह से चालू होने में समय लगेगा, लेकिन अमेरिका में लोकप्रिय थैंक्सगिविंग (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पारंपरिक राष्ट्रीय अवकाश है। यह मुख्य रूप से फसल कटाई के मौसम के बाद ईश्वर और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है) यात्रा अवकाश से पहले सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा। 

डफी और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मंत्री मार्कवेन मुलिन ने उड़ानों पर रोक के लिए पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पर्याप्त फंडिंग न मिलने के कारण इन सिस्टम को अपडेट नहीं किया गया है। मुलिन ने चेतावनी दी कि परिवहन व्यवस्था में पूर्ण बदलाव किए बिना आज जैसी परिस्थितियां दोबारा हो सकती हैं। इससे पहले अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया था। 

अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ। यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि यह समस्या किसी साइबर हमले या एआई के कारण हुई है। अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं। मुलिन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए बार-बार कहा कि यह एक और 9/11 जैसी घटना नहीं है। मुलिन ने उन दावों को खारिज किया कि यह आउटेज माइक्रोसॉफ्ट के उस आउटेज से जुड़ा है, जिसका सामना कई लोगों को एक दिन पहले करना पड़ा था। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है कि सभी सुरक्षित रहें और फंसे हुए यात्रियों की मदद की जा सके। आम जनता कभी ख़तरे में नहीं थी. किसी की जान को कभी कोई खतरा नहीं था। 

कनाडा और अमेरिका के बीच सभी उड़ानें शुक्रवार शाम तक रद्द कर दी गई थीं। इससे पहले अमेरिकी विमानन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी उड़ानों को रोकने का आदेश दिया था। उन्होंने इसे 'असाधारण हालात' बताया। 

क्या है कारण
सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया कि नेटवर्क अपडेट के कारण कम्युनिकेशन सिस्टम में यह समस्या आई। देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगाने की जो तकनीकी ख़राबी वजह बनी, वह अमेरिका के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने वाले प्राइवेट कम्युनिकेशन नेटवर्क के अपडेट के कारण हुई। एल3हैरिस इस नेटवर्क का संचालन करती है। अपडेट के बाद नेटवर्क रीबूट हुआ और इसके बाद क्रैश हो गया। 


उधर, सिडनी में मौजूद देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा है कि अमेरिका से जुड़ी सभी उड़ानों को फ़िलहाल रोक दिया गया है। 

2023 में भी हुआ था देशव्यापी असर

अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर लगी रोक की तुलना पिछली घटनाओं से की जा रही है। अमेरिका में देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप को लेकर होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने बार-बार कहा है कि यह घटना 9/11 जैसी नहीं है। 

क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में एविएशन एंड एनवायरनमेंट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर गाइ ग्रैटन ने कहा कि यह 9/11 के बाद की सबसे गंभीर घटना लग रही है, लेकिन स्पष्ट रूप से उस स्तर की नहीं है। डॉक्टर ग्रैटन ने साल 2023 में अमेरिका में हुई उस घटना का जिक्र किया, जब नोटिस टू एयर मिशन्स सिस्टम में ख़राबी के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। वह स्थिति 1 घंटे 52 मिनट तक रही थी। इस दौरान क़रीब 9,500 उड़ानों में देरी हुई और लगभग 1,300 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इस सिस्टम में ख़राबी के कारण हवाई यातायात से जुड़े सुरक्षा नोटिस जारी नहीं किए जा सके थे। सिस्टम के दोबारा चालू होने तक उड़ानों पर रोक लगी रही.

एयर इमरजेंसी : कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 8000 फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, 15 लाख यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए)  ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था। इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं। इससे पहले जनवरी 2023 में एफएए के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

ट्रम्प ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुधारने के लिए मांगे 30 अरब डॉलर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी है। उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट से फोन पर बात कर कांग्रेस से इस फंडिंग से जुड़ा बिल जल्द पास कराने को कहा। इस रकम से एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरपोर्ट टावर, टर्मिनल और दूसरे जरूरी विमानन ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा।

वीकेंड तक रह सकता है उड़ानों पर लगी रोक का असर 

अमेरिका में करीब 4 घंटे बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके बाद एयरलाइंस ने सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है, हालांकि कुछ कंपनियों ने शनिवार (आज) तक देरी और उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई है।

डेल्टा एयरलाइंस : सभी तय उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। यात्रियों को ऐप या वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस देखने की सलाह दी है।

यूनाइटेड एयरलाइंस : सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी देरी की आशंका है। यात्री ट्रैवल छूट के तहत टिकट की तारीख बदल सकते हैं।

फ्रंटियर एयरलाइंस : उड़ानों को सामान्य करने में जुटी है। यात्रियों से ईमेल और फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

जेटब्लू एयरवेज : शुक्रवार की बाकी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। शनिवार को भी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।


एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम सुधारने के लिए 50 अरब डॉलर लगेंगे

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 50 अरब डॉलर की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसके लिए कांग्रेस से 30 अरब डॉलर मांगे हैं। डफी ने कहा कि सिस्टम की छोटी-मोटी मरम्मत के बजाय इसे पूरी तरह आधुनिक बनाने की जरूरत है। पिछले साल कांग्रेस ने इसके लिए 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए थे।

सिस्टम में खराबी के पीछे साइबर अटैक का संकेत नहीं

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई खराबी के पीछे फिलहाल किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई खराबी लग रही है। हालांकि, अधिकारी अभी इसकी असली वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी कैसे हुई।

हवा में मौजूद विमान उतर सकेंगे, टेकऑफ पर रोक 

इस दौरान जो विमान पहले से हवा में हैं, उन्हें लैंड करने की अनुमति है। उन्हें वापस नहीं बुलाया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट पर खड़े विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। वहीं, दूसरे देशों से अमेरिका आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर हर मामले में अलग से फैसला लिया जाएगा।

शिकागो से शुरू हुई उड़ानों पर रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में अचानक सभी उड़ानों पर रोक नहीं लगाई गई थी। इसकी शुरुआत शिकागो के ओ'हेयर और मिडवे एयरपोर्ट से हुई। यहां कम्युनिकेशन सिस्टम में दिक्कत आने के बाद उड़ानों को रोका गया। बाद में जब यह समस्या देश के दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों तक पहुंची, तो पूरे अमेरिका में ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया।

एफएए के नोटिस के मुताबिक, उड़ानों पर रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। यानी रोक कब हटेगी और उड़ानें कब शुरू होंगी, इसकी फिलहाल कोई गारंटी नहीं है।

नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम लगा

एफएए अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कम्युनिकेशन में आई खराबी का संबंध नए AI सिस्टम से तो नहीं है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संभावित समस्याओं की पहचान करने और विमानों का रूट बदलने के सुझाव देता है। अमेरिकी सरकार एयर ट्रैफिक कंट्रोल की पुरानी तकनीक बदल रही है। इसके लिए पुराने तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल लगाई जा रही हैं और रेडियो सिस्टम भी बदले जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे। हालांकि, अभी काफी काम बाकी है।

एफएए की वेबसाइट भी हुई ठप

उड़ानों पर रोक का आदेश जारी होने के कुछ देर बाद FAA की उस वेबसाइट ने भी काम करना बंद कर दिया, जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से जुड़े नोटिस जारी किए जाते हैं। वेबसाइट पर पहले मौजूद कई दर्जन नोटिस भी दिखाई देने बंद हो गए।

परिवहन मंत्री सीन डफी ने सोशल मीडिया पर बताया कि कम्युनिकेशन की समस्या से देश के सभी एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर प्रभावित हुए हैं। एफएए के तकनीकी विशेषज्ञ खराबी का पता लगाने में जुटे हैं।

एक्सपर्ट बोले- सितंबर में भी आई थी ऐसी समस्या

सितंबर में भी अमेरिका के नॉर्थईस्ट इलाके में कम्युनिकेशन सिस्टम फेल हुआ था। इससे सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। हालांकि, पूरे देश में यह समस्या नहीं हुई थी।

फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा

अमेरिका में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। यह नियम उड़ान रद्द होने की वजह चाहे जो भी हो, लागू होता है। अगर फ्लाइट में काफी देरी या बदलाव होता है और यात्री सफर नहीं करने का फैसला करता है, तब भी वह रिफंड मांग सकता है। इस घटना का असर ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों से करीब दो हफ्ते पहले यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। एयरलाइंस उद्योग के संगठन एयरलाइंस फॉर अमेरिका के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान अमेरिकी एयरलाइंस से हर दिन औसतन 27 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User