महाराष्ट्र के परभणी में हादसा, प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, 30 से 40 लोग दबे
यशवाड़ी देवस्थान में प्रत्येक शनिवार को जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आज भी मंदिर परिसर में दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इसी दौरान मुख्य मंदिर के सामने बन रहे सभागार का पिलर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
महाराष्ट्र: परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. आशंका जताई जा रही है कि 30 से 40 लोग मलबे में फंस गए हैं.
इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत बचाव का काम शुरू कर दिया है. पूरी घटना पर नजर रखने के बाद गार्जियन मिनिस्टर मेघना बोर्डिकर ने मौके पर एक सिस्टम भेजा है. शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. कई एंबुलेंस और ज़िला प्रशासन के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
कई श्रद्धालु दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान संस्थान मंदिर के सामने निर्माणाधीन सभागार का एक पिलर शनिवार दोपहर अचानक गिर गया। इस हादसे में 30 से अधिक श्रद्धालुओं के दबने की प्राथमिक आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यशवाड़ी देवस्थान में प्रत्येक शनिवार को जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आज भी मंदिर परिसर में दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इसी दौरान मुख्य मंदिर के सामने बन रहे सभागार का पिलर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिलर के मलबे के नीचे 30 से अधिक श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही मानवत पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक शिंदे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं तथा घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)