महाराष्ट्र : एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, पुणे-नागपुर की तीन सीटों पर नाम तय

Oct 04, 2026 - 15:16
0 3
महाराष्ट्र : एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, पुणे-नागपुर की तीन सीटों पर नाम तय
BJP

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय 6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली से दिनांक 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई।

चुनाव समिति ने तीन नामों पर लगाई मुहर

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रेस विज्ञप्ति सांसद (राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ द्वारा जारी की गई है।

पुणे और नागपुर से ये बने प्रत्याशी

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता योगेश जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को टिकट दिया गया है। वहीं, पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे चुनाव लड़ेंगे।

मतदाताओं को साधने की मजबूत रणनीति

भाजपा ने इस बार स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच पकड़ रखने वाले चेहरों पर दांव लगाया है। पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता जाधव शिक्षित वर्ग और महिला मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ रखती हैं। वहीं, नागपुर से सुधाकर कोहले एक अनुभवी और संगठन से जुड़े पुराने नेता माने जाते हैं।

शिक्षक और शिक्षित वर्ग पर नजर

पुणे शिक्षक सीट पर कौस्तुभ गावडे को उतारकर पार्टी ने शिक्षक समुदाय को साधने की कोशिश की है। बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक मतदाता ही मतदान करते हैं, इसलिए इन चुनावों में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों में पकड़ काफी मायने रखती है। भाजपा ने उसी रणनीति के तहत इन नामों का चयन किया है।

प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव है, इसलिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जल्द ही पार्टी इन सीटों पर प्रचार अभियान भी तेज करेगी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User