केशव मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'वे मोहब्बत की दुकान से नफरत की राजनीति लेकर आ रहे प्रयागराज'

Aug 08, 2026 - 12:54
0 7
केशव मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'वे मोहब्बत की दुकान से नफरत की राजनीति लेकर आ रहे प्रयागराज'
Keshav Maurya

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' पर तंज कसते हुए कहा कि वह 'नफरत फैलाने' की राजनीति लेकर प्रयागराज आ रहे हैं। मौर्य ने राहुल गांधी को आनंद भवन और उसके आसपास का दौरा करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने परिवार की ओर से प्रयागराज की कथित उपेक्षा का एहसास होगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "बचकानी राजनीति के प्रतीक बन चुके राहुल गांधी अपनी कथित 'मोहब्बत की दुकान' से 'नफरत फैलाने' की राजनीति लेकर आज प्रयागराज आ रहे हैं। मौका मिले तो स्थल ही नहीं, बल्कि आनंद भवन और उसके आसपास भी घूम लीजिए। आपको खुद एहसास होगा कि आपके परिवार ने अपना घर होने के बावजूद प्रयागराज को सालों तक 'उपेक्षित' छोड़ रखा था।"

मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "प्रयागराज आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां अब केवल छात्रों की आवाज ही नहीं, बल्कि विकास की गूंज भी सुनाई देती है।"

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, "आपकी आस्था-अनास्था पर सवाल करना ठीक नहीं है, लेकिन अगर समय मिले तो पवित्र संगम और पुण्य धाम श्रृंगवेरपुर के भी दर्शन जरूर कीजिएगा। हो सकता है कि तब आप भी डबल इंजन सरकार के 'विरासत के साथ विकास' के संकल्प और उसके परिणामों को बेहिचक स्वीकार कर लें।"

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User