कर्नाटक: दो करोड़ रुपये का था इंश्योरेंस, पूर्व सैनिक की हत्या कर नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश, 9 गिरफ्तार 

कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दो करोड़ के इंश्योरेंस के पैसे के लिए एक पूर्व सैनिक की हत्या कर उसे एक नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज मामले में बेलगावी जिला पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Jun 17, 2026 - 13:11
Updated: 5 days ago
0 8
कर्नाटक: दो करोड़ रुपये का था इंश्योरेंस, पूर्व सैनिक की हत्या कर नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश, 9 गिरफ्तार 
कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात

कर्नाटक। इंश्योरेंस की मोटी रकम हड़पने के लिए कई महीनों पहले से प्लानिंग की जा रही थी। पुलिस की टीम ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दो करोड़ के इंश्योरेंस के पैसे के लिए एक पूर्व सैनिक की हत्या कर उसे एक नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश की गई। 

इस सनसनीखेज मामले में बेलगावी जिला पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पीड़ित की पत्नी, फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) का एक अधिकारी और शहर की पुलिस का एक कर्मचारी भी शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश रची और अपराध को छिपाने के लिए फॉरेंसिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की।

सरकारी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जिला एसपी के. रामराजन ने कहा कि आरोपी ने हुक्केरी तालुका के घोदगेरी गांव के रहने वाले 46 साल के संदीप कलागौडा मंजरगी की कथित तौर पर हत्या कर दी, ताकि लगभग 2 करोड़ रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस क्लेम किया जा सके। मंजरगी, जो एक पूर्व सैनिक थे। 13 मार्च को अपने गांव लौटते समय मोटरसाइकिल से गिरकर मामूली रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शुरू में हुक्केरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक चिकित्सा जांच के दौरान पाया गया कि उनकी चोटें गंभीर नहीं थीं। हालांकि, उनकी पत्नी सुमा उन्हें घटाप्रभा के जेजे अस्पताल ले गईं, जहां 15 मार्च को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई।

 कार्डियक अरेस्ट बताई गई मौत की वजह

जेजे अस्पताल के डॉक्टरों को कुछ गड़बड़ लगी और उन्होंने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाद में एफएसएल की जांच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

सबकुछ प्लान के तहत किया गया

2 महीने तक सबकुछ उनके प्लान के मुताबिक चला लेकिन इस बीच सुमा और उसके प्रेमी पुंडलिक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया, झगड़ा इस स्तर तक पहुंच गया कि सुमा ने पुंडलिक से सम्बंध खत्म कर लेने की धमकी दे दी, पुंडलिक को अंदाजा था कि संदीप की पत्नी होने के नाते इंश्योरेंस का सारा पैसा सुमा को ही मिलेगा, तो उसने सुमा को एक्पोज करने का फैसला कर लिया और इस मामले में तब एक बड़ा मोड़ आ गया। जब आरोपी पुंडलिक विट्ठल डोम्बर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि मंजारगी की हत्या हुई थी। दावा किया कि उसे इस अपराध के बारे में जानकारी है।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला है कि आर्मी से रिटायर होने के बाद, मंजारगी ने 2023 में डोम्बर के साथ मिलकर हिडकल डैम के पास खाने-पीने का एक स्टॉल शुरू किया था। इस दौरान, डोम्बर और पूर्व सैनिक की पत्नी सुमा के बीच कथित तौर पर नाजायज संबंध बन गए। जांचकर्ताओं को शक है कि दोनों ने मंजारगी के इंश्योरेंस के फायदे पाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

डोम्बर का रिश्तेदार और जेजे अस्पताल के कर्मचारी राहुल हनुमंत जोगी ने कथित तौर पर मंजारगी को जेजे अस्पताल ले कर आने का सुझाव दिया और साजिश रचने वालों को भरोसा दिलाया कि वो बिना किसी शक के संदीप को ठिकाने लगा देगा।

चूहे मारने वाली दवा और नींद की गोलियां भी दी गईं

जांच में पता चला कि 14 मार्च को तीन आरोपियों ने कथित तौर पर नस के जरिए चूहे मारने का जहर देने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। अगले दिन, उन्होंने कथित तौर पर बाहर से एक और जहर मंगाया, उसे इंजेक्शन से दिया और नींद की गोलियां भी खिलाईं। इसके बाद उनकी मौत हो गई। शुरू में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। डोम्बर के खुलासे के बाद, पुलिस ने मंजारगी का शव कब्र से बाहर निकाला और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया।

रिश्तेदारों की ली मदद

पुलिस ने बताया कि सुमा की मां, जो एक रिटायर्ड हेल्थ वर्कर हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के लिए रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर बसवराज भस्मे से मदद मांगी। भस्मे ने कथित तौर पर अपने रिश्तेदार अशोक गुजनाल की मदद ली, जो शहर पुलिस में कर्मचारी थे। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर एफएसएल के चपरासी अप्पासाब फखरुद्दीन नाइकवाड़ी से संपर्क किया ताकि फोरेंसिक रिपोर्ट में बदलाव किया जा सके।

सबूत छिपाने के लिए एफएसएल रिपोर्ट में किया गया बदलाव

पुलिस का आरोप है कि एफएसएल के लेबोरेटरी असिस्टेंट चन्नप्पा अदाविसवामीमथ ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पी एम नागराजू के साथ मिलकर जहर देने के सबूत छिपाने के लिए एफएसएल रिपोर्ट में बदलाव किया। जांच में यह भी पता चला कि यूट्यूबर सचिन सेलार और तीन अन्य लोगों ने जिन्हें डोम्बर से हत्या के बारे में पता चला था। 

सुमा से चुप रहने के बदले पैसे और सेक्सुअल फेवर की मांग करने की कोशिश की। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड में शामिल सभी 9 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User