इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी की विरोधियों को चेतावनी
- बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- 'अगर मुझे किसी देश ने हिरासत में लिया तो इजरायल की स्पेशल फोर्स तैयार बैठी है'.
World News Update: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर उन्हें विदेश में हिरासत में लेने की कोशिश की जाती है तो इजरायल की स्पेशल फोर्स इस स्थिति के लिए तैयार है। नेतन्याहू ने इस दौरान न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा है।
Israel के Prime Minister Benjamin Netanyahu ने कहा है कि अगर कोई विदेशी सरकार इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के गिरफ्तारी वारंट के तहत उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करती है, तो इजरायल की स्पेशल फोर्स इसमें दखल देने के लिए तैयार है। बता दें, ये विवाद तब सामने आया है जब New York के मेयर जोहरान ममदानी ने बयान जारी किया था कि अगर नेतन्याहू सितंबर में New York में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने आते हैं तो वे अधिकारियों से नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि, बाद में ममदानी अपने बयान से पलट गए थे। माना जा रहा है कि नेतन्याहू का ताजा बयान इसी विवाद को लेकर सामने आया है।
नेतन्याहू क्या बोले ?: Benjamin Netanyahu अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, नेतन्याहू ने कहा है कि उन्हें उन देशों की यात्रा करने में कोई भी हिचकिचाहट नहीं है जो कि 2024 के ICC आदेश का समर्थन करते हैं। बता दें, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने नवंबर 2024 में इजरायल के PM Benjamin Netanyahu और Israel के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों को लेकर अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। इस दौरान विदेशों में गिरफ्तार किए जाने के जोखिमों- जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी जैसी अप्रत्याशित घटनाओं के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा- "हां, मैं इसके बारे में सोचता हूं। आप जानते हैं, हमारे पास स्पेशल फोर्स मौजूद हैं। मैंने पांच साल तक उसमें काम किया है।"
ममदानी पर भड़के नेतन्याहू: अपने इंटरव्यू के दौरान Benjamin Netanyahu ने बताया है कि वह न्यूयॉर्क शहर की अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं। उन्होंने शहर के मेयर ममदानी पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं इस नफरत फैलाने वाले अधिकारी के सामने सच बोलूंगा। वह न्यूयॉर्कवासियों के एक समूह को दूसरे समूह के खिलाफ भड़का रहा है। वह उन्हें न्यूयॉर्क के यहूदियों के खिलाफ कर रहा है।"
क्या है पूरा विवाद?: दरअसल, जुलाई महीने की शुरुआत में New York के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा था कि वह विधि विभाग चर्चा कर रहे हैं कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, इसके बाद ममदानी अपने बयान से पलट गए थे। ममदानी ने कहा था कि हमारे पास अरेस्ट वारंट को लागू करने का स्वतंत्र कानूनी अधिकार नहीं है। ये अधिकार फेडरल गवर्नमेंट के पास है। हम उनसे अरेस्ट वारंट को लागू करने का आग्रह करते हैं।'' इस विवाद पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को संबोधित करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ''अमेरिका में रहते हुए आपको किसी भी स्थिति में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।''
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)