US-Iran War: ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को दिया करारा जवाब

Jul 13, 2026 - 13:03
Updated: 1 month ago
0 12
US-Iran War: ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को दिया करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट.
  •  बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट,
  •  ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला किया है.

US Iran War News Update: America और iran के बीच चल रहा युद्ध घातक रूप ले चुका है. अमेरिका ने iran के छह राज्यों पर एक साथ हमला कर दिया था. अब तेहरान ने इसका बदला लिया है. उसने सोमवार (13 जुलाई) को तीन अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया. तेहरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन को निशाने पर लिया है. उसने मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला किया है.

अमेरिका ने तेहरान में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया. ईरान ने इसका करारा जवाब देते हुए बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका को जवाब देते हुए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में कई जगहों पर हमला किया है. ईरान ने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर फ्यूल टैंक और मिसाइल डिपो को निशाने पर लिया है. जबकि बहरीन में अमेरिका के ड्रोन कमांड सेंटर पर धमाका किया है. ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने अटैक नहीं रोके तो वह उसके ठिकानों को तबाह कर देगा.

जॉर्डन ने ईरान की चार मिसाइलों को मार गिराने का दावा: जॉर्डन ने दावा किया है कि ईरान की ओर से कई मिसाइलें दागी गई हैं. उसने चार मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया. वहीं कुवैत ने कहा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन की मिसाइलों का मुकाबला कर रहा है. 'अल जजीरा' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैती सेना के जनरल स्टाफ का कहना है कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को मार गिराया है.

अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को बनाया निशाना : 'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फोर्स ने रात भर में करीब 140 ईरानी सैन्य टारगेट पर हमला किया, जिससे तीन रातों में कुल हमलों की संख्या 300 से ज्यादा हो गई. वहीं ईरान ने वीकेंड में अमेरिका से जुड़ी जगहों और इलाके के देशों पर हमले किए. कुवैत ने कहा कि तीन उत्तरी बॉर्डर पोस्ट को नुकसान हुआ है. एक ड्रोन ने कुवैत ऑयल कंपनी के एक ऑफशोर ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर भी हमला किया, जिसमें एक वर्कर घायल हो गया.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User