एमपी के बाद बिहार भाजपा में बवंडर मचा !
Sanjay Knockout | मध्यप्रदेश में दतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का विवाद थमा ही नहीं था कि बिहार में भाजपा में बवंडर मच गया। हम चर्चा कर रहे हैं हाई प्रोफाइल सीट पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन वापस ले लिया है।
एक दिन पहले ही बड़े तामझाम के साथ अभिषेक ने नामांकन किया था। बड़े बड़े दावे किए गए थे। अभिषेक ने नामांकन वापसी के पीछे पारिवारिक परिस्थितियां बताई। यह बात गले से नीचे नहीं उतरती। क्योंकि चौबीस घंटे के अंदर परिवार में क्या हलचल हुई कि बात नामांकन वापसी तक आ गई।टिकट मिलना कोई गुड़िया गुड्डे का खेल तो है नहीं।
वह भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में चाणक्य की रजामंदी के बाद ही सिंबल मिलता है। यह जरूर कह सकते हैं कि भाजपा से कहीं न कहीं चूक हुई है। भाजपा में अंदरखाने सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि भाजपा को उप चुनाव में पार्टी के अंदर के ही लोगों ने मुश्किल हालात पैदा कर दी है।
इस हाई प्रोफाइल सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी किस्मत आजमा रहे हैं। अब उनके सामने भाजपा ने नीरज कुमार को मैदान में उतारा है।देखना यह होगा कि वोटर किस पर अपना भरोसा जताते हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)