ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने इटली पर साधा निशाना: 'जब हमारी रक्षा की बारी आती, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं होते, यह अच्छी बात नहीं'

Trump ने ईरान युद्ध से दूर रहने के लिए इटली की आलोचना की है। ट्रंप ने एक बार फिर इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे हैं, लेकिन मुसीबत के समय वे हमारे साथ खड़े नहीं होते।

Jun 22, 2026 - 11:49
0 4
ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने इटली पर साधा निशाना: 'जब हमारी रक्षा की बारी आती, तो वे हमारे साथ खड़े नहीं होते, यह अच्छी बात नहीं'
इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

World News: अब Trump ने एक बार फिर इटली और उनकी प्रधानमंत्री मेलोनी को निशाने पर लिया है। Trump ने अब ईरान युद्ध का मुद्दा मेलोनी के सामने उठाया कि उनके देश (इटली) ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया। हालांकि, अभी इस पर इटली की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Trump ने एक बार फिर इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे हैं, लेकिन मुसीबत के समय वे हमारे साथ खड़े नहीं होते।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से दूर रहने के लिए इटली की आलोचना की है। Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट लिखी है। इसके पहले भी ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के खिलाफ ऐसा कुछ बोला था कि उन्हें तुरंत ही जवाब देना पड़ा था। 

दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे: ट्रंप

वहीं, अब Trump ने ट्रुथ पर लिखा, 'NATO और इटली पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी, इटली और उसके प्रधानमंत्री ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मामले में शामिल होने के बारे में सोचा तक नहीं। दशकों से हम उनकी रक्षा करते आ रहे हैं, लेकिन जब हमारी रक्षा की बारी आती है, तो वे हमारे और बाकी दुनिया के साथ खड़े नहीं होते। यह अच्छी बात नहीं है।

जानिए, पहले मेलोनी को लेकर क्या बोले थे ट्रंप: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर कहा कि उन्होंने हाल ही में हुए जी-7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट की थी। इस पर इटली की सरकार और खुद मेलोनी ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया था।

मेलोनी ने जारी किया था वीडियो संदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'ट्रंप के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।' उन्होंने कहा, 'इटली और मैं मिन्नतें नहीं करते।' 

विदेश मंत्री ने अमेरिका की यात्रा भी रद्द की: इसके साथ ही इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मेलोनी और उनके देश को लेकर ट्रंप द्वारा किये गए दावों को 'गंभीर और अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने इसी के साथ अगले सप्ताह प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User