IND vs SL Colombo Record: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जब 2017 में भारत ने 168 रनों से दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार और प्रभावशाली रहा है। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कई यादगार जीत दर्ज की हैं, जिसमें साल 2017 का चौथा वनडे मुकाबला विशेष रूप से उल्लेखनीय है। जानिए कोलंबो में टीम इंडिया के आंकड़े और इस मैदान पर भारत के दबदबे से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

Aug 20, 2026 - 15:26
0 6
IND vs SL Colombo Record: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जब 2017 में भारत ने 168 रनों से दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
IND vs SL: Team India ODI Record In Colombo & 2017 Historic Win

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम दूसरे टेस्ट को जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।  

भारतीय टीम का रिकॉर्ड कोलंबो के इस मैदान पर मिलाजुला रहा है। भारत ने 1985 से लेकर अब तक इस मैदान पर कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 4 टेस्ट मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। हालांकि, इस ग्राउंड पर खेले गए आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था।

साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 53 रनों से हराया था। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 622 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर भी मजबूर किया था। रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट में कुल 7 विकेट अपने नाम करने के साथ-साथ नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया। भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम महज 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार की घूमती गेंदों का जादू जमकर चला और उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट निकाला। मानव ने पहली पारी में 4 और दूसरी इनिंग में छह विकेट झटके।

वहीं, बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रनों की यादगार पारी खेली। पडिक्कल को उनकी उम्दा पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User