US टैरिफ में भारत को मिली बड़ी राहत

Jul 25, 2026 - 17:52
0 6
US टैरिफ में भारत को मिली बड़ी राहत
US टैरिफ में भारत को मिली बड़ी राहत

- अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी

नई दिल्ली: भारत को America से एक बड़ी राहत मिल गई है। US President Donald Trump ने भारत के एक्सपोर्ट पर पहले 55 फीसदी का Tariff लगाया था, लेकिन अब वो घटकर 10 फीसदी रह गया है। असल में America ने नया कानूनी प्रावधान लागू कर दिया है जिसके तहत India 12.5 फीसदी के टैरिफ ढांचे से निकलर 10 फीसदी के टैरिफ ढांचे में आ गया है। कई दूसरे देशों पर तो America ने कई अधिक टैरिफ लगाया है, ऐसे में जानकार इसे भारत के लिए राहत के तौर पर देख रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। उसका तर्क था कि जबरन श्रम को रोकने के लिए कई देशों से आने वाले सामनों पर आयात शुक्ल लगाना जरूरी था। इसी कड़ी में चीन पर 12.5% टैरिफ लगाया गया है। 36 अन्य देशों पर भी इतना ही टैरिफ लगा दिया गया है। 

भारत पर क्या असर पड़ेगा?

जानकार मानते हैं कि India पर दूसरे देशों की तुलना में टैरिफ कुछ कम जरूर लगा है, लेकिन इसका भी व्यापक असर India की कई इंडस्ट्री पर पड़ने वाला है। सबसे ज्यादा असर भारत के कपड़ा उद्योग पर आ सकता है। असल में अमेरिका ने कई देशों पर तो टैरिफ लगाया है, वहीं कुछ देशों को बड़ी राहत भी दी है। बांग्लादेश के साथ-साथ कंबोडिया, इंडोनेशिया और मलेशिया को एक विशेष छूट दी गई है जिसके तहत अगर ये मुल्क अमेरिका से कपास खरीद कपड़ा बनाते हैं तो उस स्थिति में उन पर अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाया जाएगा और वे आसानी से अपना माल अमेरिका में बेच सकेंगे।

भारत में तो कई उद्योगपति America के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि अतिरिक्ट टैरिफ लगाने के लिए जबरन श्रम का मुद्दा उठाना ही दुर्भाग्यपूर्ण  हैं। इस एक फैसले की वजह से भारतीय उत्पादों की साख मार्केट में खराब होने का खतरा है। अब यह कोई पहली बार नहीं है जब Trump ने इस तरह से Tariff बम फोड़ा हो। जब से वे दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं, उन्होंने कई मौकों पर कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने का काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User