प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen-Z से की बात, युवाओं ने भी प्रधानमंत्री को दिलाया भरोसा

राष्ट्र-निर्माण के लिए Gen-Z की नई परिभाषा बताते हुए कार्यक्रम में शामिल युवा दिव्यांशु जोशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, सभी  MY Bharat वॉलंटियर्स की ओर से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विकसित भारत का जो विजन आपने देखा है और हमें सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए Gen-Z पूरी तरह समर्पित रहेगा।

Jul 26, 2026 - 18:45
0 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen-Z से की बात, युवाओं ने भी प्रधानमंत्री को दिलाया भरोसा
Prime Minister Narendra Modi interacted with Gen-Z
  • पीएम मोदी का Gen-Z के साथ संवाद; PM Modi ने कहा- 'हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा.

नई दिल्ली : पीएम मोदी रविवार को Video कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। Gen-Z के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा रही है। PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित गांव प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से जुड़े और देश के कोने-कोने से युवाओं से संवाद किया।

Video कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026' में हिस्सा लेने वालों से बातचीत करते हुए PM Modi ने कहा, 'आज का कार्यक्रम वाकई खास है। देशभर के लगभग 250 जिलों के युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। कुछ साल पहले हमने 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया था। आज देश भर के करोड़ों युवा इससे जुड़े हैं और MY Bharat के वॉलंटियर्स पूरे देश में सराहनीय काम कर रहे हैं।' 

PM मोदी ने कहा, 'विकसित भारत संवाद से लेकर वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम तक, आप सभी ने अपनी काबिलियत को शानदार ढंग से दिखाया है। विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद के दौरान मैंने युवाओं के साथ एक विचार साझा किया था। वह विचार यह था: क्यों न युवा वर्चुअल माध्यमों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर उतरें। भारत को जानने, उससे जुड़ने, भारत में जीवन का अनुभव करने और देश को सही मायने में समझने के लिए? गांवों में जाकर ही वहां विकास की अपार आकांक्षाओं का पता चलता है।'

Gen-Z ने PM Modi को दिलाया भरोसा

राष्ट्र-निर्माण के लिए Gen-Z की नई परिभाषा बताते हुए कार्यक्रम में शामिल युवा दिव्यांशु जोशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, सभी  MY Bharat वॉलंटियर्स की ओर से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विकसित भारत का जो विजन आपने देखा है और हमें सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए Gen-Z पूरी तरह समर्पित रहेगा। हमारे लिए Gen-Z का मतलब है राष्ट्र-निर्माण है। 

युवाओं ने बताया Gen-Z का मतलब

दिव्यांशु जोशी ने कहा, 'Gen Z का मतलब है चरित्र-निर्माण। Gen Z सेवा का पर्याय है। Gen Z इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करता है। यानी Gen Z का मतलब है 'राष्ट्र सर्वोपरि' (Nation First)। हम सभी युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के अपने दौरों के दौरान अपने अनुभवों को दर्ज किया है। हमने तय किया है कि इन अनुभवों के संग्रह को जल्द ही एक विस्तृत समरी नोट के जरिए आपके साथ साझा करेंगे।'

जानिए क्या है विकसित गांव प्रोग्राम?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान के अनुसार,  MY Bharat के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रहे विकसित गांव प्रोग्राम की परिकल्पना प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए की गई है, जिसमें भारत के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में माना जाता है। उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है। 

विकसित गांव प्रोग्राम 2026 का आयोजन दो चरणों में 4 जून से 30 जून तक किया गया, जिसमें लद्दाख , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 जीवंत गांवों को शामिल किया गया था।

400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का हुआ चयन

PMO के बयान में आगे कहा गया है कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रतिभागियों ने स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, मिनी मॉडल पंचायत सिमुलेशन, स्थानीय कारीगरों के साथ बातचीत और रणनीतिक महत्व के संस्थानों का दौरा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। 

सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक आकांक्षाओं को बढ़ावा

इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक आकांक्षाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराया, साथ ही सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती गांवों के रणनीतिक महत्व की गहरी समझ को बढ़ावा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User