Glasgow के रेस्टोरेंट ने नैपकिन से हटाया भारत का पूर्वोत्तर (North-East); भारतीय खिलाड़ियों ने दर्ज कराई कड़ी नाराजगी
राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) के दौरान ग्लासगो स्थित एक रेस्टोरेंट की शर्मनाक हरकत सामने आई है। रेस्टोरेंट ने अपने टेबल नैपकिन पर छापे गए भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर (North-East) राज्यों को गायब कर दिया। इस पर भारतीय खिलाड़ियों और दल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विवाद बढ़ता देख रेस्टोरेंट प्रबंधन ने तुरंत माफी मांगते हुए उन नैपकिनों को हटा लिया है।
ग्लासगो। ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में Common Wealth Games में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को डिनर के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद यह रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया।
'मिस्टर सिंह इंडिया–द होम ऑफ करी' नाम के रेस्टोरेंट ने वहां आए एथलीट्स को ऐसे नैपकिन दिए, जिन पर भारत का आउटलाइन मैप बना था। जैसे ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि मैप में देश के नॉर्थ-ईस्ट इलाके को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, तो तुरंत नाराजगी जताई।
बोरगोहेन ने आईएएनएस से कहा, "नैपकिन पर बने मैप में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है। भारत का हर हिस्सा जरूरी है और उसे मैप में दिखाया जाना चाहिए।"
बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ़ इंडिया (बीएफआई) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने स्टार बॉक्सर का समर्थन किया और पेपर नैपकिन पर मौजूद कुछ और बड़ी गलतियों की ओर इशारा किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर का अधूरा नक्शा भी शामिल था।
सिंह ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से कहा कि वे तुरंत उन गलत नैपकिन को हटा लें और नक्शे को ठीक करके उसमें भारत की पूरी क्षेत्रीय अखंडता को दिखाएं। हालांकि इस मामले पर रेस्टोरेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ग्लासगो में 'मिस्टर सिंह इंडिया' खाने-पीने की एक मशहूर जगह है, जहां अक्सर स्पोर्ट्स टीमें और बड़े-बड़े लोग आते रहते हैं। तीन दशकों से ज़्यादा समय से इस रेस्टोरेंट ने ग्लासगो को पंजाबी विरासत और स्कॉटिश भावना के मेल से बनी एक पारिवारिक कहानी परोसी है।
सिंह परिवार की चार पीढ़ियों द्वारा चलाया जा रहा यह रेस्टोरेंट, अपने खाने, मेहमाननवाजी और कम्युनिटी के जरिए पंजाबी खान-पान की विरासत और स्कॉटिश असर का मेल पेश करता है। इससे एक ऐसा डाइनिंग अनुभव मिलता है जो उन सांस्कृतिक लेन-देन को दिखाता है, जिन्होंने पिछले तीन दशकों में इस शहर को आकार दिया है।
ग्लासगो में हुए Common Wealth Games 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए हैं। इस बार भारत को 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रांज मेडल मिले हैं। ओवरऑल भारत चौथे स्थान पर रहा है।
इनपुट :आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)