क्रिकेटर शशांक सिंह से जुड़ी बड़ी खबर: शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आइए जानते हैं पूरा मामला...

Jun 30, 2026 - 11:36
0 7
क्रिकेटर शशांक सिंह से जुड़ी बड़ी खबर: शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आइए जानते हैं पूरा मामला...
cricketer Shashank Singh

- खाना बनाने वाले स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप.

नई दिल्ली: क्रिकेटर शशांक सिंह से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह के खिलाफ खाना बनाने वाले स्टाफ सदस्य विपेंद्र सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में मारपीट समेत कई आरोपों में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें उनके पिता का भी नाम है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सामने आई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर एफआईआर  दर्ज हुई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के क्रिकेटर शशांक सिंह IPL में पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेलते हैं। खाना बनाने वाले कर्मचारी विपेन्द्र सिंह ने शशांक सिंह और उनके पिता पर एफआईआर कराई है और अपनी शिकायत में मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है।

कुक विपेंद्र सिंह ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है उसके अनुसार, उन्हें हाल ही में एक परिचित के ज़रिए रीवा से भोपाल लाया गया था। उनसे वादा किया गया था कि उन्हें 15,000 रुपये की सैलरी मिलेगी, इसके साथ ही पूर्व पुलिस अधिकारी के निलबड़ स्थित बंगले में रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा कुक को  भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने में मदद का भरोसा भी दिया गया था। हालांकि, कुक ने बताया है कि नौकरी शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें भारी मानसिक दबाव और ज़ुबानी बदसलूकी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि उनके बनाए खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायतों के कारण स्थिति तेज़ी से बिगड़ गई।

खाना बनाने वाले स्टाफ विपेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि शशांक सिंह के पिता रिटायर्ड IPS शैलेश सिंह ने उसका मोबाइल फोन ले लिया था। 31 साल के पीड़ित विपेन्द्र सिंह तोमर ने अपना रोते हुए वायरल वीडियो जारी किया है। उनका आरोप है कि परिवार द्वारा खाना पसंद नहीं आने पर उनके साथ गाली गलौज की गई, मोबाइल छीन लिया गया और बाद में शैलेश सिंह, शशांक और उनके ड्राइवर ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

क्रिकेटर शशांक सिंह से जुड़ी होने के कारण ये घटना अब चर्चा का विषय बन गई है। इस घटना को लेकर भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है जिनमें पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डीडी शैलेश सिंह का नाम भी है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एफआईआर  दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User