ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट से गोदाम में लगी आग, दो की मौत

Aug 17, 2026 - 11:31
Updated: 8 days ago
0 3
 ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट से गोदाम में लगी आग, दो की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में और गुजरात में सोमवार सुबह आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पर लिया है। पहली आग पश्चिमी दिल्ली के राघुबीर नगर इलाके में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद एक गोदाम में भीषण आग लग गई। वहीं, दूसरी घटना गुजरात के भरूच जिले के दहेज में भी सोमवार सुबह विजन प्रोडक्ट्स कंपनी में आग लग गई। 

पश्चिमी दिल्ली के राघुबीर नगर इलाके में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में आग की चपेट में आए दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को राघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, सोमवार सुबह 4:42 बजे आर-17ए, मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद आग भड़की। इसके बाद आग ने वहां रखे घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा कि इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिल की है। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग से झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग के एसटीओ बत्ती लाल और एसओ महेश भी मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह 5:25 बजे आग से संबंधित घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों, मृतकों की पहचान और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। इसके साथ ही आग लगने का सही कारण पता लगाया जा रहा है।

वहीं, गुजरात के भरूच जिले के दहेज में भी सोमवार सुबह विजन प्रोडक्ट्स कंपनी में आग लगने की सूचना सामने आई। बताया गया कि आग कंपनी के वेयरहाउस से शुरू हुई, जहां रेजिन का उत्पादन होता है। आग पर काबू पाने के लिए पांच से अधिक फायरफाइटिंग टीमें मौके पर तैनात की गईं।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारण, संभावित हताहतों और संपत्ति के नुकसान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User