सीआरपीएफ में खिलाड़ियों के लिए बड़ी भर्ती: कांस्टेबल सहित 521 पदों पर नौकरी का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली। जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। दरअसल, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
ऑनलाइन माध्यम आवेदन प्रक्रिया
सीआरपीएफ की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत जारी 521 रिक्तियों में हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 182 और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 339 पद शामिल हैं। हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 182 पदों में महिला के 32 और पुरुष के 150 पद हैं। वहीं, कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 339 पदों में महिला के 81 और पुरुष के 258 पद शामिल हैं। खेल के आधार पर सीआपीएफ की ओर से जारी 521 रिक्तियों में एक्वेटिक्स (तैराकी, डाइविंग, वॉटर पोलो) के 60, आर्चरी के 3, एथलेटिक्स के 101, बैडमिंटन के 5, बास्केटबॉल के 16, बॉडी बिल्डिंग के 11, बॉक्सिंग के 20, फुटबॉल के 22, जिम्नास्टिक्स के 12, हैंडबॉल के 12, हॉकी के 15, जूडो के 16, कबड्डी के 27, कराटे के 17, शूटिंग के 53, ताइक्वांडो के 14, वॉलीबॉल के 20, वॉटर स्पोर्ट्स (कायाकिंग, कैनोइंग, रोइंग) के 20, वेटलिफ्टिंग के 19, वुशु के 20, रेसलिंग के 26 और योग (योगासन) के 12 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर के सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक तय की गई है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है
ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र भरते समय जिन कैंडिडेट्स से कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म को त्रुटि को सुधारने का विंडो ऑफिशियल पोर्टल पर 12 नवंबर से 14 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं या उसके बराबर की पढ़ाई या पूर्व-सैनिकों के मामले में सेना की समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने युवा मामले और खेल मंत्रालय के खेल विभाग की मंजूरी से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/मीट्स में देश का प्रतिनिधित्व या आदि किया है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 100 रुपए महिलाएं/एससी/एससी रजिस्ट्रेशन फीस में छूट
योग्य अभ्यर्थियों का चयन पहचान की जांच, दस्तावेजों की जांच, उपलब्धियों के लिए अंक (मेरिट सूची के आधार पर), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा जांच (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा जांच (आरएमई), एवं अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पोस्ट के लिए 21,700 से 69,100 रुपए के बीच और हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एससी/एससी और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
इनपुट : आईएएनएस
Tags:
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.
Related Posts
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
Comments (0)