'खुद अध्यक्ष हारे, तो पार्टी कैसे जीतेगी', चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप घोष का पलटवार

Sep 30, 2026 - 11:29
0 8
'खुद अध्यक्ष हारे, तो पार्टी कैसे जीतेगी', चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप घोष का पलटवार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीच में कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया। इसी चुनाव आयोग ने उन्हें जिताया था। इसके साथ ही, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के दिल्ली दौरे पर भी जवाब दिया।

 चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप घोष का पलटवार

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार को कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, "बीच में कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया। इसी चुनाव आयोग ने उन्हें जिताया था। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां वे चुनाव जीतकर सत्ता में आए। तो, वे वहां कैसे जीते? चुनाव आयोग तो वही है। इसलिए, हार का सिलसिला शुरू हो गया है। खुद अध्यक्ष ही हार गए हैं, तो पार्टी कैसे जीतेगी?"

उन्होंने कहा, "ईवीएम, वीवीपैट और मतदाता सूची को लेकर जितनी भी शिकायतें आती हैं, उन्हें लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई होती है। ये लोग वहां क्यों नहीं जाते हैं? ईवीएम को लेकर गड़बड़ियां हुई हैं तो ये लोग वहां क्यों नहीं जाते? यह सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए है, लेकिन लोग समझ चुके हैं कि विपक्ष सिर्फ भागदौड़ में लगा है, असलियत में काम कुछ नहीं है। इसलिए जो विकास करेगा, उसके साथ जनता खड़ी रहेगी।"

इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया पर दिलीप घोष ने कहा, "एसआईआर प्रक्रिया के जरिए यहां फर्जी वोटरों को अलग कर दिया गया है। वे लोग, जो देश के नागरिक नहीं हैं या जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं। इसलिए, उनके लिए रोने-धोने का कोई फायदा नहीं है।"

'इंडिया' ब्लॉक की बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एआईटीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी के दिल्ली जाने पर दिलीप घोष ने कहा, "मीडिया के लिए तो बस यही खबर है कि वे दिल्ली जा रहे हैं और दिल्ली से वापस आ रहे हैं। नतीजा क्या है? कुछ नहीं होने वाला है।"

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User