ब्रजेश पाठक बोले- कांग्रेस और सपा को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया?

Jul 06, 2026 - 17:14
0 5

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अयोध्या धाम की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा हिन्दुस्तान जानता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला के निहत्थे भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंगने का काम किए थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं है... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया? समाजवादी पार्टी ने सनातन संस्कृति को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसे हिन्दुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इनको समय पर इसका जवाब मिलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है। इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User