कालकाजी मंदिर के पास पुलिस बनकर आए तीन लोगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Sep 22, 2026 - 11:33
0 3
कालकाजी मंदिर के पास पुलिस बनकर आए तीन लोगों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
Delhi Crime

दिल्ली के कालकाजी इलाके में सोमवार शाम एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की और उसके साथी को डराया-धमकाया था। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शाम करीब 7 बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर से लौटते हुए दोनों करीब 7:30 बजे पास ही स्थित आस्था कुंज पार्क में बैठ गए, जो कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर दोनों के नजदीक है।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोग वहां आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों किशोरों को धमकाने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पार्क के भीतर ही नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने लड़के को पकड़ कर रखा, जबकि बाकी दो ने लड़की के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद आरोपी दोनों किशोरों को गिरफ्तारी की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना रात करीब 8:45 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। नाबालिग का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले में पॉक्सो एक्ट तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार दोनों आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही जांचकर्ता उन लोगों की भी जानकारी जुटा रहे हैं जो घटना के वक्त पार्क में या आसपास मौजूद रहे हों।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User