वाराणसी में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- सपा सरकार ने महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया

Jul 29, 2026 - 21:43
0 6
वाराणसी में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- सपा सरकार ने महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया
वाराणसी में सीएम योगी ने कहा- सपा सरकार ने महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भदोही जिले का नाम बदलते हुए पूर्व की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया था।

UP के सीएम योगी ने Varanasi में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भदोही जिले का नाम दोबारा 'संत रविदास नगर' किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संत रविदास जैसी महान विभूतियों के सम्मान से जुड़ी पहचान को बदलने का काम किया था।

सीएम योगी  ने कहा कि उनकी सरकार संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने घोषणा की कि भदोही जिले को फिर से 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा। मालूम हो कि इसके पहले सीएम योगी यूपी के कई जिलों और कस्बों का नाम बदल चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह कदम संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उठाया गया है। यह सामाजिक सुधारकों और संतों को सम्मानित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वाराणसी में BJP के 'समरसता संकल्प अभियान' के शुभारंभ को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'भदोही जिला, जिसे पहले संत रविदास नगर के नाम से जाना जाता था, अपना पुराना नाम पुनः प्राप्त कर लेगा। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर, भदोही एक बार फिर संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा। हम इस कार्य को पूरा करेंगे।'

अपने संबोधन में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने संत रविदास और बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से जुड़ी पहचान को बदलकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में इसे लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। सरकार की ओर से नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, अब इस मामले में सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User