चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित

Jul 28, 2026 - 11:51
0 4
चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित
चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट

हरिद्वार: चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर है। यात्रा को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से ये फैसला लिया गया है। बता दें, कि चार धाम यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए स्थगित रहेगी। 

गढ़वाल मंडल के आयुक्त का सामने आया बयान

गढ़वाल मंडल के आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया है कि Char Dham Yatra मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन से अवरुद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा दोबारा प्रारंभ की जाएगी।

चार धाम यात्रा कहां से शुरू होती है?

Char Dham Yatra सामान्य रूप से हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाते हैं और दर्शन करते हैं। यात्रा मुख्य रूप से मई-जून से नवंबर तक खुली रहती है और सर्दियों में बर्फबारी के कारण बंद हो जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User