Meerut Accident News: मेरठ में फ्लाईओवर से 60 फीट नीचे गिरी कार, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर
- टायर फटने के बाद करीब 60 फीट नीचे गई, मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे.
मेरठ: दादरी में सकौती फ्लाईओवर के पास हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे दादरी में सकौती फ्लाईओवर के पास हुआ। टायर फटने के बाद फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ब्रेजा कार करीब 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
धमाके की आवाज के बाद आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी है। तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव में जुट गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया। कार (DL12CM8918) सवार मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे थे। हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे दादरी में सकौती फ्लाईओवर के पास हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)