ब्रिक्स सम‍िट: मलेश‍ियाई पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गीत भी गाया

Sep 13, 2026 - 11:46
0 4
ब्रिक्स सम‍िट: मलेश‍ियाई पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गीत भी गाया
BRICS Summit

नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स  सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज के दौरान मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने मिस्र, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान समेत कई विश्व नेताओं, यूएन महासचिव और डब्‍ल्‍यूटीओ महानिदेशक से मुलाकात को यादगार पल बताया। इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वैश्‍व‍िक शांति के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। इससे पहले उन्‍होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शाम को खुशनुमा बनाते हुए किशोर कुमार का गाना 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गाया।

रात्र‍िभोज के दौरान, जब पियानो पर धुन बज रही थी, उन्होंने 1965 की फिल्म 'तीन देवियां' का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाना शुरू किया। क‍िशोर कुमार के इस गाने की धुन पूरे हॉल में गूंजने लगी। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की शानदार प्रस्तुति ने पूरी शाम को खुशनुमा बना द‍िया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज की जानकारी साझा की।

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''कल रात 18वें ब्रिक्स नेताओं के  सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज समारोह में मुझे कई विश्व नेताओं और मित्रों से बातचीत करने का अवसर मिला। इनमें मिस्र के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति, उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व व्यापार संगठन (डब्‍ल्‍यूटीओ) के महानिदेशक शामिल थे।

उन्‍होंने बताया क‍ि हमारी बातचीत में दुनिया की मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर गाजा में चल रहे संघर्ष, वहां की मानवीय स्थिति और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर। यह हालात ऐसे हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर खून-खराबा रोकने और स्थायी व न्यायपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा क‍ि अगले महीने जब मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे, तब मलेशिया और मिस्र के बीच संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर और विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्‍होंने बताया क‍ि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई बातचीत में हमने जंगलों में लगने वाली आग और पश्चिम एशिया के संघर्ष से जुड़े उन मुद्दों पर भी चर्चा की, जिन पर सहमति और संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

मैंने उन्हें एक बार फिर मलेशिया आने का निमंत्रण दिया और अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द यात्रा करें, ताकि दोनों देशों के बीच लंबित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User