बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खड़ी डीसीएम में टकराई बोलेरो, दो की मौत

Nov 14, 2026 - 14:26
Updated: 13 hours ago
0 5
बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खड़ी डीसीएम में टकराई बोलेरो, दो की मौत
जानकारी करते पुलिसकर्मी

बागपत। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दोघट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मर्चरी भेज दिया। टायर पंक्चर होने के कारण डीसीएम सड़क किनारे कड़ी थी। डीसीएम चालक टायर बदल रहा था। 

दुर्घटना दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट से करीब 300 मीटर दिल्ली की ओर हुई। डीसीएम का टायर पंक्चर होने के कारण चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वह टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की मौत

दुर्घटना में डीसीएम चालक दिल्ली के बदरपुर निवासी दिनेश पुत्र हाकिम और बोलेरो मालिक जयपुर के मुरलीपुरा निवासी यादराम पुत्र झामल की मौत हो गई। वहीं विकास यादव घायल हो गया। दोघट पुलिस ने घायलों व मृतकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मर्चरी भिजवा दिया। टक्कर लगने से महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौकी पर भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User