दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नए नियम जल्द! रामलीला मैदान में 50 हजार की लिमिट, समय भी तय

Nov 14, 2026 - 14:30
Updated: 5 days ago
0 3
दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नए नियम जल्द! रामलीला मैदान में 50 हजार की लिमिट, समय भी तय
दिल्ली

नई दिल्ली, दिल्ली में अब धरना-प्रदर्शन और रैली करना पहले जैसा आसान नहीं होगा। दिल्ली पुलिस प्रदर्शन और जनसभाओं के लिए नए नियम बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नई  (मानक संचालन प्रक्रिया) का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। फिलहाल इसे मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद नए नियम लागू किए जा सकते हैं।

रामलीला मैदान में 50 हजार लोग ही जुट सकेंगे

नए प्रस्ताव के मुताबिक, दिल्ली के रामलीला मैदान में किसी भी प्रदर्शन या रैली में 50 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि, कार्यक्रम की प्रकृति और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इससे कम लोगों को भी अनुमति दी जा सकती है।

प्रदर्शन के लिए तय होगी समय सीमा

नए नियमों में धरना-प्रदर्शन का समय भी तय किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। यानी रात में प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं होगी।

प्रदर्शन से 10 दिन पहले लेनी होगी अनुमति

नए नियमों के तहत आयोजकों को धरना या रैली करने से कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना होगा। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए वेन्यू उपलब्ध होने का सर्टिफिकेट लेना भी जरूरी होगा।

ट्रैफिक और पार्किंग की जिम्मेदारी आयोजकों की

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम और पार्किंग की परेशानी न हो, इसके लिए आयोजकों को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था करनी होगी। सड़क, फुटपाथ और इमरजेंसी रास्तों को रोकने की अनुमति नहीं होगी।

इन चीजों पर भी रहेगी रोक

प्रस्तावित मानक संचालन प्रक्रिया में कुछ अन्य नियम भी शामिल किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान हथियार, ज्वलनशील चीजें और प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक रहेगी। वहीं, ड्रोन उड़ाने के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।

अभी मंजूरी का इंतजार
दिल्ली पुलिस ने नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार करके पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। अभी इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद ही नए नियम लागू होंगे। पुलिस का उद्देश्य बड़े प्रदर्शनों के दौरान ट्रैफिक जाम, सुरक्षा और आम लोगों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User