BJP ने घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष: Meerut में कुलदीप मसूरी और विनोद जाटव को जिम्मेदारी

Oct 12, 2026 - 12:20
Updated: 1 day ago
0 7
BJP ने घोषित किए अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष: Meerut में कुलदीप मसूरी और विनोद जाटव को जिम्मेदारी

नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। BJP ने नवरात्र के पहले दिन UP में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। Meerut जिले में कुलदीप मसूरी को जिला अध्यक्ष और विनोद जाटव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने सभी जिलों और महानगरों में संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने यह सूची जारी की। नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के बीच पहुंचाने की होगी।

पश्चिम क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के मुताबिक, रामपुर से सुशील दिवाकर, मुरादाबाद जिला से रविन्द्र सिंह रैदास, मुरादाबाद महानगर से सिद्धान्त भारती वाल्मीकि, संभल से महावीर जाटव, अमरोहा से संजय वाल्मीकि और बिजनौर से पीयूष राज को अध्यक्ष बनाया गया है। सहारनपुर जिले की जिम्मेदारी दुष्यंत सिंह और महानगर की कमान वरदान घावरी को सौंपी गई है। मुजफ्फरनगर से यशवीर सिंह, Meerut जिले से कुलदीप मसूरी और मेरठ महानगर से विनोद जाटव को नियुक्त किया गया है।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दलित बस्तियों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पार्टी की नीतियां और जनहित की योजनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नई नियुक्तियों के जरिए मोर्चे के कामकाज को मजबूत करने की तैयारी की है।

यह खबर भी पढ़िए : मेरठ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, तीन की मौत, गांव में पसरा मातम 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User