दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'अराजकता फैलाने की कोशिश'

Oct 10, 2026 - 11:44
0 6
दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर बिहार के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'अराजकता फैलाने की कोशिश'
Bihar leaders

पटना । बिहार के नेताओं ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं।

 कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन के जरिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं।

 देश यह सब देख रहा है। जब पार्टी ने पहली बार अपना आंदोलन शुरू किया था, तो छात्रों को लगा कि वे उनके हितों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन अब उनके असली इरादे लोगों के सामने आ गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन का कोई असर नहीं होगा। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, "हम लोगों ने बिहार में भी देखा था कि किस तरह से आगजनी की घटना हुई थी। सरकार तो हमेशा व्यवस्था करती ही है और अगर आप सरकार को चुनौती दें, विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करें तो सरकार का दायित्व तो बनता है कि सरकार उसकी व्यवस्था कायम करे, मुझे लगता है कि ये कोई अलग चीज नहीं है।"

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "कुछ लोग नेता बनना चाहते हैं और देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं। काननू व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, कुछ पार्टियों के एजेंट लोग हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियां हैं और कांग्रेस पार्टी का समर्थन है

पार्टी सामने नहीं आएगी, अराजकता फैलाने के लिए पर्दे में रहकर ऐसे लोगों को तरजीह दे रही है, फंडिंग भी कर रही होगी।"राम कृपाल ने कहा, "मैं समझता हूं कि इनके (सीजेपी) कुछ भी करने से कुछ भी होने वाला नहीं है। जनता दिग्भ्रमित नहीं होने वाली है, क्योंकि वो ताकत और शक्तियां हैं, ये जो अपने हित में लोगों को भड़काने का, लोगों में अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

"सीजेपी के प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियों के शामिल होने और कांग्रेस की दूरी पर उन्होंने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लेफ्ट पार्टियां हैं और कांग्रेस पार्टी का समर्थन है। अब इन लोगों में आपसी तालमेल नहीं है। ये सब खंड-खंड विखंड हैं। ये आंदोलन करते रहें, लेकिन असर जनता पर नहीं होगा। जनता सब समझती है कि इन लोगों में ऐसे लोग भी हैं, जो देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

दिल्ली में ट्रेनें रद्द करने और मेट्रो स्टेशन बंद करने पर कहा, "पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें

"मंत्री मिथलेश तिवारी ने दिल्ली में ट्रेनें रद्द करने और मेट्रो स्टेशन बंद करने पर कहा, "पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है।"उन्होंने कहा कि देश के लोग समझ चुके हैं, इनका (सीजेपी) उद्देश्य क्या है। सबको मालूम है कि ये चेहरा बदलकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी का काम कर रहे हैं। इसीलिए अब लोग इनके साथ नहीं हैं।तिवारी ने यात्रियों को हो रही परेशानी पर कहा, "हम उन सभी यात्रियों से क्षमा चाहेंगे कि जब देश पर कोई संकट आता है, तो देश के लोग ही सरकार के साथ खड़े होते हैं। ये कोई संकट नहीं है, ये आंतरिक सुरक्षा की समस्या है।

"मिथलेश तिवारी ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 'मक्खियां मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करते' पर कहा, "मुख्य न्यायाधीश का हर शब्द हमारी सरकार के अधिकारियों के लिए और सरकार के लिए उपादेय है।

 इसीलिए चिंता नहीं करिए, सरकार बड़ी संवेदनशीलता से हर परिस्थिति को संभाल रही है।"जदयू नेता श्याम रजक ने सीजेपी के प्रदर्शन से कांग्रेस की दूरी पर कहा कि कोई पार्टी अपना क्या निर्णय लेती है, ये उसका आंतरिक मामला है। एक संगठन आंदोलन की घोषणा करता है तो यह जरूरी नहीं कि दूसरे संगठन साथ सम्मिलित होने का काम करेंगे।

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User