जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर लखनऊ में एजेपी का प्रदर्शन

Jul 27, 2026 - 15:59
0 13
जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर लखनऊ में एजेपी का प्रदर्शन
जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर लखनऊ में एजेपी का प्रदर्शन

- जौहर विश्वविद्यालय बचाने की उठी मांग.
- जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर एजेपी का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की.

लखनऊ: दारुल सफा स्थित भाजपा कार्यालय के पास एजेपी ने रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को गिराना मुनासिब नहीं है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस फोर्स के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को दारुल सफा स्थित भाजपा कार्यालय के पास (एजेपी) के कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जौहर विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, जिसे राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना चाहिए। उनका आरोप था कि शिक्षा के मंदिर को निशाना बनाना छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से विश्वविद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसके संचालन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, पुलिस ने हालात पर जल्द ही काबू पा लिया और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रदर्शन के बाद एजेपी नेताओं ने कहा कि यदि जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी गई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User