अस्पताल से राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, कहा- बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक
दिल्ली: बीते कई दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट चल रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है. घर जाने से पहले सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। वे हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। सोनम वांगचुक ने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद। 26 दिन के अनशन और इस आंदोलन के अंत पर मैं सबसे पहले बापू को याद करने के लिए राजघाट आना चाहता था।
सोनम वांगचुक ने कहा मैं देश को बताना चाहता था कि उनका बताया गया रास्ता आज भी उतना ही उपयुक्त है जितना 100 साल पहले थे... मेरी समझ है कि ये तरीके जनता के दिल तक संदेश पहुंचाते हैं... इस बार मुझे यह तसल्ली हुई कि यह देश के स्तर पर प्रासंगिक है। मैं लोगों से कहता हूं कि वे बापू द्वारा शांति के मार्ग पर चलकर ही अपनी बात रखें... मैं सभी नागरिकों को बधाई देता हूं..."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)