मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

Jul 27, 2026 - 17:11
Updated: 29 days ago
0 14
मेरठ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश
जिलाधिकारी व एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की रिहर्सल ब्रीफिंग की

  • कांवड़ ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी समन्वय एवं संवाद बनाए रखें: जिलाधिकारी
  • सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत कड़ाई से हो अनुपालन: जिलाधिकारी
  • कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण: एसएसपी

KNOCKOUT NEWZ MEERUT : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में समस्त सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट, विभागीय नोडल अधिकारी, संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के साथ रिहर्सल ब्रीफिंग की गई। 

DM Meerut ने कहा कि कांवड़ यात्रा जनपद मेरठ का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं बेहतर संवाद के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मीट व शराब दुकान प्रतिबंध के संबंध में जो दिशा-निर्देश दिये गये है उनका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। वन एवं कृषि विभाग संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सर्पदंश से बचाव के संबंध में आवश्यक जागरूकता सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी कांवड़ शिविरों में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि शिविरों के आगे डीजे स्थापित न हों। खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों द्वारा मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें, समन्वय बनाए रखें तथा कांवड़ मार्ग पर शेष सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोन, सुपर जोन एवं सेक्टर स्तर पर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगा। कांवड़ मार्गों पर एआई आधारित कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे, कोई भी कांवड़िया गलत दिशा में आवागमन न करे तथा वाहनों की गति नियंत्रित रखी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी छोटी घटना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जाए ताकि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर) गोपाल विनायक गोखले, पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) नवीन चन्द्र, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी सहित समस्त सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर मजिस्ट्रेट, विभागीय नोडल अधिकारी, संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User