पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता, दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

Aug 22, 2026 - 14:53
0 3
पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता, दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भिड़े ABVP और NSUI कार्यकर्ता

पुणे। राहुल गांधी के पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले COEP Technological University में देर रात्रि एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की प्रमुख मौजूदगी में पुणे में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

पुणे के शिवाजीनगर इलाके स्थित COEP Technological University में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प होने की घटना सामने आई है।

इस घटना में दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले ही पुणे में छात्र राजनीति और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए :‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ गई। घटना में ABVP और NSUI दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक पृष्ठभूमि और झड़प किस कारण से शुरू हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुणे में शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारी असंतोष है।

सपकाल ने कहा, “पुणे में शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर भारी असंतोष है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। कार्यक्रम को बाधित करने और स्टंट करने के लिए भाड़े के गुंडे भेजने की साजिश रची गई है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिल रही प्रतिक्रिया से विरोधी असहज हैं और छात्रों के बीच हिंसा कराकर कार्यक्रम का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी करेंगे संवाद: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन छात्रों के मुद्दों को मंच देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से शिक्षा की गुणवत्ता, बढ़ती फीस, रोजगार के अवसर, शैक्षणिक सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User