Sports News: क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी मिक्स्ड डिसेबिलिटी एशेज सीरीज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रमुख जेम्स ऑलसॉप का मानना ​​है कि यह नई प्रतियोगिता खेल की समावेशिता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Jul 22, 2026 - 17:08
0 8
Sports News: क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी मिक्स्ड डिसेबिलिटी एशेज सीरीज

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित एशेज प्रतिद्वंद्विता साल 2027 में एक नए अध्याय में प्रवेश करेगी। दोनों टीमें पहली बार 'मिक्स्ड डिसएबिलिटी एशेज' में आमने-सामने होंगी, जिसे दिव्यांग क्रिकेट के लगातार विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस नई पहल का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर देना और खेल में समान भागीदारी को बढ़ावा देना है। 

ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इसका पहला मुकाबला इंग्लैंड के 2027 एशेज समर का हिस्सा होगा। हालांकि, अभी शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस सीरीज से यह सुनिश्चित होगा कि इंग्लैंड की पुरुष, महिला और मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीमें एक ही सीजन में एशेज मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।

यह घोषणा मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और विकास को दर्शाती है, जिसने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सीरीज के जरिए नई पहचान बनाई है। इंग्लैंड पहले ही इस प्रारूप में भारत के खिलाफ खेल चुका है और इस गर्मियों में एक और सीरीज की मेजबानी करने वाला है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अब इस तेजी से विस्तारित हो रहे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में शामिल होने वाला नया देश बन जाएगा।

डिसेबिलिटी क्रिकेट के प्रमुख इयान मार्टिन ने कहा, "एशेज की शुरुआत करना मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट के अगले कदम का संकेत है। यह खेल के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रगति है। सभी क्रिकेट फैंस एशेज सीरीज के महत्व को समझते हैं। कई लोगों के लिए इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला खेल का शिखर है। मुझे खुशी है कि हमारी पुरुषों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम को ऐसी सीरीज में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। हमने भारत के खिलाफ एक शानदार सीरीज खेली है, एक और सीरीज इस गर्मी में होनी है, और हम इस फॉर्मेट को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि हम अगली गर्मियों में यूके में ऑस्ट्रेलिया का स्वागत कर सकेंगे और मैं अपनी पहली मिक्स्ड डिसेबिलिटी एशेज सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रमुख जेम्स ऑलसॉप का मानना ​​है कि यह नई प्रतियोगिता खेल की समावेशिता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, "मिक्स्ड डिसेबिलिटी एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में दिव्यांगता वाले क्रिकेटरों को पुरुषों, महिलाओं और ब्लाइंड एशेज सीरीज के साथ-साथ खेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक में एक नया अध्याय जोड़ने का मौका देगी।"

इनपुट: आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User