आगरा पहुंचा जापान का 240 सदस्यीय डेलिगेशन

Aug 20, 2026 - 17:20
0 4
आगरा पहुंचा जापान का 240 सदस्यीय डेलिगेशन

- डीएम ने किया स्वागत, यमनाशी के गवर्नर ने ताजमहल का किया दीदार
- 18 से 23 अगस्त तक भारत दौरा.

आगरा: गुरुवार को जापान का प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) पहुंचा। शहर के जेपी होटल में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।

रसिया के यमनाशी के गवर्नर और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ताजमहल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे डेलिगेशन ने ताजमहल के साथ तस्वीर खिंचवाई। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय दौरे भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल भी डेलिगेशन के स्वागत में मौजूद रहे।

प्रदेश में जापानी निवेश पर होगी चर्चा

ताजमहल भ्रमण के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में निवेश से जुड़ी एक मीटिंग भी करेगा। इसमें उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों पर चर्चा होगी। आज शाम करीब 6 बजे प्रतिनिधिमंडल आगरा में ही रहेगा।

जापानी प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 अगस्त तक भारत और उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। दौरे का उद्देश्य भारत-जापान के साथ ही उत्तर प्रदेश के बीच औद्योगिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है।

प्रतिनिधिमंडल के ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इससे प्रदेश में जापानी निवेश, तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

21 अगस्त को लखनऊ में बिजनेस प्रोग्राम

दौरे का प्रमुख कार्यक्रम 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जापान-उत्तर प्रदेश बिजनेस प्रोग्राम होगा। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और जापान के कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आगरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर आगरा में सुरक्षा और प्रोटोकॉल के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ताजमहल पर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, चिकित्सा, गाइड और गोल्फ कार्ट समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे आगरा और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User