आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन, DMRC ने दी जानकारी, यहां देखें... कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

Jul 23, 2026 - 10:31
0 8
आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन, DMRC ने दी जानकारी, यहां देखें... कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?
Delhi Metro stations

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन और हिंसा का असर दिल्ली मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है। Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार को बंद रहेंगे। 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो रहे हैं। बुधवार की रात पुलिसवालों पर फिर से हमला किया गया जिसमें दो एसीपी और दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। हिंसा की इन खबरों को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी (DMRC) ने भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

बता दें, इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए गए थे। DMRC ने इस कदम के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। अब गुरुवार को DMRC ने बताया है कि नीचे बताए गए मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

  1. लोक कल्याण मार्ग
  2.  राजीव चौक
  3.  पटेल चौक
  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  5.  बाराखंभा रोड
  6. सुप्रीम कोर्ट
  7.  सेवा तीर्थ
  8. जनपथ
  9. मंडी हाउस
  10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  11.  ITO
  12. दिल्ली गेट
  13. इंद्रप्रस्थ
  14. खान मार्केट
  15.  जोर बाग
  16. शिवाजी स्टेडियम

सोनम वांगचुक खत्म कर सकते हैं अनशन ?

छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को खत्म कराने के लिए कोशिश तेज कर दी हैं। सरकार ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने मुख्य धारा में लौटने की अपील की है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान सरकार ने सोनम वांगचुक को भरोसा दिलाया है कि एजुकेशन सिस्टम में जरूरी बदलाव लाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं सोनम वांगचुक ने आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार के सामने शर्ते रखी हैं। उन्होंने शर्त रखी है कि अगर सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और मुकदमे वापस लेने का भरोसा दे तो अनशन खत्म कर सकते हैं। अब सरकार सोनम वांगचुक को जवाब देने की तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User